October 9, 2026

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास : दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर फेंका भाला

प्रधानमंत्रीमोदी ने दी बधाई, कहा, भारत को गर्व है

खेल : भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम ऊंचा कर दिया है। दोहा डायमंड लीग 2025 में उन्होंने 90.23 मीटर का भाला फेंक कर न केवल अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, बल्कि 90 मीटर क्लब में शामिल होकर इतिहास भी रच दिया। हालांकि वे प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन यह प्रदर्शन भारत के लिए गर्व का पल बन गया।
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नीरज के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, वाह! नीरज चोपड़ा ने कर दिखाया। दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार कर नीरज ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। ये उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और जुनून का नतीजा है। पूरा देश जश्न मना रहा है, भारत को अपने सपूत पर गर्व है।
तीसरे प्रयास में बनाया नया रिकॉर्ड
नीरज चोपड़ा ने अपने तीसरे अटेम्प्ट में 90.23 मीटर का थ्रो किया। इससे पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 की स्टॉकहोम डायमंड लीग में हासिल किया था। इस थ्रो के साथ ही नीरज 90 मीटर पार करने वाले एशिया के तीसरे और दुनिया के 25वें एथलीट बन गए हैं।
वेबर ने आखिरी थ्रो में छीनी जीत
जर्मनी के जूलियन वेबर ने आखिरी अटेम्प्ट में 91.06 मीटर का थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। यह उनका भी पहला 90+ मीटर थ्रो था, और वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 26वें खिलाड़ी बन गए। वहीं, ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 85.64 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

About The Author

You may have missed

कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की  शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया  जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू  रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़  विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी  जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल  निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा  सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी