July 3, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन: जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

पंजाब : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन लिया है। जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा के घर पर भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस की टीम नेे दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई हुई। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक रमन अरोड़ा जालंधर निगम के अफसरों के जरिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था। फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफा-दफा करवा देता था। कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी। उसका कनेक्शन एटीपी सुखदेव वशिष्ट के साथ पाया गया है। वह एटीपी के जरिए बड़े बड़े बिल्डर को नोटिस भिजवाकर पैसे बटोरता था। वहीं आप के प्रवक्ता सन्नी आहलूवालिया ने बताया कि रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके बाद उनके नजदीकी रिश्तेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। वहीं एक ओर नेता का नाम भी विजिलेंस जांच में सामने आया है। आशंका है कि इस कारवाई के बाद उस पर भी गाज गिरे।
राज्य सरकार द्वारा कराई गई छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक सबूत बरामद हुए हैं, जो इस भ्रष्टाचार के नेटवर्क की पुष्टि करते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि चाहे व्यक्ति किसी भी पद पर हो, भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
रमन अरोड़ा पर लगे हैं ये आरोप
दरअसल, कुछ शिकायतें सरकार तक पहुंची थीं, जिसमें रमन अरोड़ा पर नगर निगम अधिकारियों से जालंधर के लोगों को झूठे नोटिस भेजने का आरोप लगाया गया था. इन नोटिसों के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. आरोप है कि रमन अरोड़ा लोगों से पैसे लेकर उन नोटिसों को वापस करवाता था. वहीं, कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनको मिली सुरक्षा वापस ले ली थी.

About The Author

You may have missed