अमृतसर : रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी आज सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुईं, इस दौरान उन्होंने गुरु घर में माथा टेककर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस बीच उन्होंने जहां एक सामान्य श्रद्धालु की तरह गुरु घर की पूरी परिक्रमा की, वहीं काफी देर तक परिक्रमा में बैठकर भगवान के चरणों में अपनी टीम की जीत के लिए अरदास की, वहीं कुछ समय लंगर हॉल में भी बिताया।
इस दौरान मैनेजर राजिंदर सिंह रूबी और सूचना अधिकारी सरबजीत सिंह ने नीता अंबानी को सचखंड श्री दरबार साहिब के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहां उन्होंने परिक्रमा स्थित बाबा दीप सिंह स्थान पर काफी समय बिताया। जैसे ही नीता अंबानी ने श्री दरबार साहिब में जैसे ही प्रवेश किया, उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई, लेकिन अनीता अंबानी की सुरक्षा ने लोगों को अंदर नहीं जाने दिया।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप