मेडिकल कॉलेज में मरीज निकला पॉजिटिव
अमृतसर : कोरोना वायरस ने पंजाब में भी दस्तक दे दी है। मोहाली के बाद अमृतसर में भी कोरोना संक्रमित मरीज रिपोर्ट हुआ है। मरीज की पहचान को सीक्रेट रखा गया है।
सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्र ने एक प्रेक्टिकल के लिए एक मरीज का सैंपल जांच के लिए लिया। इस सैंपल की जांच की तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मरीज को आइसोलेट किया गया है। वायरल डिजीज रिसर्च लैब के प्रभारी डा. केडी सिंह ने कहा कि सीजनल फ्लू से संबंधित मरीज तो पिछले छह महीनों से रिपोर्ट हो रहे हैं, लेकिन अभी ये सभी मरीज पुराने कोरोना वैरिएंट से संबंधित हैं। रविवार को एक मरीज कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुआ था। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को सीजनल फ्लू घोषित किया है। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को पत्र जारी कर सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कोविड टेस्ट की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।
पंजाब सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया कि गर्भवती महिलाओं के अलावा जो लोग पहले से अस्थमा, टी.बी. दिल के रोगों में ग्रस्त है, उन पर कोरोना का असर जल्द हो सकता है। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करने के साथ-साथ हाथों को सैनेटाइज रखने की सलाह स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप