तीन बदमाश वारदात को अंजाम देतकर हुए फरार
फगवाड़ा : पंजाब के फगवाड़ा में दिनदहाड़े बैंक डकैती हुई है। फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे पर स्थित एचडीएफसी बैंक में गन प्वाइंट पर करीब 40 लाख रुपये की लूटी की वारदात के बाद नकाबपोश लुटेरे फरार हो गए। हथियारों से लैस तीनों लुटेरे एक गाड़ी में सवार होकर आए थे। बैंक के अंदर मौजूद स्टाफ को गन दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी सिटी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भाटी ने बताया कि लूट की सूचना मिलते पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि कार सवार तीन लुटेरों ने वारदात की है। बदमाशों के पास बंदूकें थी।
फगवाड़ा के गांव रिहाना जट्टां में शुक्रवार को दिनदहाड़े नकाबपोश ने गन प्वाइंट पर बैंक से करीब 40 लाख रुपये की नगदी लूट ली। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार रिहानां जटां के डुमेली रोड पर एचडीएफसी बैंक की शाखा है। इसमें दोपहर करीब तीन बजे एक हुंडई वरना सफेद रंग की कार में नकाबपोश लुटेरे बैंक में दाखिल हुए और पिस्तौल के बल पर बैंक में से 38 से 40 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पता चला है कि लुटेरों ने बैंक में दाखिल होकर कुछ ग्राहकों के मोबाइल फोन भी छीन लिए थे।
बैंक प्रबंधक व गांव के सरपंच गुरशिंदर सिंह ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। बैंक लूट की सूचना मिलने पर एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा, एसपी-डी प्रभजोत सिंह विर्क, एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि दोपहर 3:00 के बाद एचडीएफसी बैंक में लूट की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के अनुसार तीन नकाबपोश लुटेरे पिस्तौल सहित बैंक में दाखिल हुए और बैंक से नगदी लूट कर सफेद रंग की वरना कार में फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि बैंक में मौजूद लोगों के मोबाइल फोन लुटेरों ने जो लूट कर ले गए थे उनमें से दो मोबाइल फोन घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही मिले हैं। सूत्र बताते हैं कि लुटेरे करीब 40 लाख रुपये लूट कर ले गए हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि चंद मिनटों में लुटेरे वारदात को अंजाम देकर बैंक का गेट बाहर से लगाकर फरार हो गए। एसएसपी तूरा ने बताया कि इस लूट के संबंध में केस दर्ज करके तुरंत लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

More Stories
हॉकी पंजाब और जालंधर एडमिनिस्ट्रेशन ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की सफलता को राज्य के खेलों के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया। इस बड़े इवेंट में बड़ी भागीदारी के लिए जालंधर और मोहाली के लोगों को भी धन्यवाद दिया। पंजाब सरकार जालंधर में अलग-अलग नेशनल और इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट लाने के लिए पूरी कोशिश करेगी- नितिन कोहली
गदईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिले मेयर वनीत धीर सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी, जल्द शुरू होंगे विकास कार्य; सीवरेज और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा,गदईपुर इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी विकास की रफ्तार!
ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੇ ਵਾਰਡਾਂ ਨੂੰ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ, 37.50 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ! ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਓ, ਡਬਲ ਇੰਜਣ ਸਰਕਾਰ ਦੁੱਗਣੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਕਰਵਾਏਗੀ ਤਰੱਕੀ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ: ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰ ਦਲ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਸ਼ੋਕ ਸਰੀਨ ਹਿੱਕੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ