5 लुटेरे तिजोरी से करीब 70 लाख के सोने-चांदी के जेवरात चुरा हुए फरार
पंजाब : कपूरथला के सर्राफा मार्केट में आज 5 लुटेरों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि, इस वारदात में बदमाशों ने एक ज्वैलरी शॉप के तिजोरी से करीब 70 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुराए और मौके से फरार हो गए।
सूत्रों के अनुसार, यह वारदात रविवार सुबह लगभग 4:30 बजे के आसपास हुई, जब कार सवार पांच बदमाशों ने सर्राफा मार्केट स्थित सिंह ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाया। पहले तो उन्होंने मार्केट के चौकीदार बहादुर को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और फिर दुकान का शटर तोडक़र अंदर स्थित तिजोरी तक पहुंच गए।
चोरों ने तिजोरी में रखे करीब 50 तोले सोने के जेवरात और 20 किलो चांदी चुरा ली। दुकान के मालिक अजय कुमार ने अनुमान जताया है कि चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब 70 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार, इस पूरी वारदात में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दीपकरन सिंह और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। डीएसपी दीपकरन सिंह ने बताया कि पुलिस कई टीमें बनाकर आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है। इसके अलावा, मार्केट और पास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी वारदात योजना के तहत की गई प्रतीत हो रही है, जिसमें बदमाशों ने बेहद पेशेवर तरीके से काम किया। यह भी माना जा रहा है कि यह कोई स्थानीय अपराधी समूह हो सकता है, जो पहले से इलाके में सक्रिय था।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप