अमृतसर : राज्य में अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस की कड़ी निगरानी और तेज कार्रवाई ने एक बार फिर बड़ी सफलता दिलाई है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह नेटवर्क कथित रूप से इटली में बैठे गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ काम कर रहा था।
पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान मॉड्यूल से जुड़े चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से कुल 9 घातक हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे पूरे नेटवर्क की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं।
इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से सांझा की।
पुलिस अब इस नेटवर्क की आपूर्ति श्रृंखला, विदेशी संचालकों और स्थानीय सहयोगियों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही, इटली और पाकिस्तान के बीच हथियारों की इस अवैध आवाजाही में शामिल लोगों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय बनाने की कोशिशें भी की जा रही हैं।
इस पूरे मामले में शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत घरिंडा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप