फगवाड़ा 25 जून (वरिंदर शर्मा) ह्यूमन राईट्स कौंसिल (इंडिया) के प्रदेश सचिव गुरदीप सिंह कंग ने कार्पोरेशन फगवाड़ा की तरफ से एडीसी कम निगम कमिशनर डा. अक्षिता गुप्ता के संरक्षण में आयोजित दो दिवसीय दान उत्सव में योगदान देते हुए पुराने पहनने योग्य वस्त्र, खिलौने एवं जूते इत्यादि भेंट किये। इस दौरान उन्होंने नगर निगम फगवाड़ा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत ही नेक और जरूरतमंद लोगों के लिये लाभदायक प्रयास है। फगवाड़ा की सभी धार्मिक, समाजिक संस्थाओं एवं समर्थ लोगों को इसमे यथा संभव सहयोग करना चाहिये। इस दौरान कार्पोरेशन फगवाड़ा की एम.ई., आई.ई.सी. एक्सपर्ट पूजा शर्मा ने बताया कि इस दान उत्सव का उद्देश्य समाज के निम्रतम वर्ग के लोगों की जरूरतों की यथा संभव पूर्ति करना है। उन्होंने बताया कि जो भी वस्त्र एवं सामग्री इस दान उत्सव में एकत्रित होगी उसे, ब्लड बैंक, लायब्रेरी हाल और डा. अंबेडकर पार्क हदियाबाद के समीप बनाये गये सैंटरों में पहुंचाया जायेगा। जहां कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति एकत्रित सामग्री में से अपनी जरूरत की वस्तु लेने के लिये संपर्क कर सकता है। जो शेष सामग्री बचेगी उसे निगम द्वारा जरूरतमंदों तक पहुंचाया जायेगा। इस दौरान ए.डी.सी. कम निगम कमिशनर डा. अक्षिता गुप्ता ने भी क्षेत्र निवासियों से पुरजोर अपील कर कहा कि वे जनहित में आयोजित इस दान उत्सव में यथा संभव सहयोग दें क्योंकि आम लोगों की तरफ से किया गया छोटा सा प्रयास किसी जरूरतमंद के लिये बहुत बड़ी सहायता बन सकता है।

उन्होंने कहा कि स्लम बस्तियों में रहने वाले समाज के निम्रतम वर्ग के लोगों के लिये खास तौर से सर्दी में पहने जाने वाले गर्म वस्त्र खरीदना बहुत मुश्किल होता है। समर्थ वर्ग के लोगों की नजर में पुराने या बेकार हो चुके खिलौने किसी गरीब के बच्चे के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। वहीं जूते, वस्त्र इत्यादि भी अति गरीब लोगों को बड़ी राहत पहुंचा सकते हैं। इस अवसर पर कौंसिल के एंटी क्राईम सेल फगवाड़ा के प्रधान सुमित भंडारी, उप प्रधान दिनेश खरबंदा, सी.एस.ओ. गुरिन्द्र सिंह, सी.एस.आई. अजय कुमार, सी.एफ. सुनीता शर्मा, आशा रानी, एस.आई. नामदेव, हितेश, जतिन्द्र विज, सेवक राम, दीपक आदि उपस्थित थे।

More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ’ਚ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ ਵਿਦੇਸ਼ ਬੈਠੇ ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜਗਤਾਰ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵੱਲੋਂ ਹੱਤਿਆ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਲੈਣ ਦਾ ਦਾਅਵਾ, ਵਾਇਰਲ ਪੋਸਟ ’ਚ ਸਕੂਲਾਂ ’ਚ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਬੁਲਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਧਮਕੀ
जालंधर भाजपा 30 अगस्त को तीन विधानसभाओं में 150 स्थानों पर होगा प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण हर व्यक्ति और हर घर तक प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पहुंचाना हमारा लक्ष्य : अशोक सरीन हिक्की जिला प्रधान सरीन ने मंडल प्रधान,प्रभारीयो के साथ बैठक कर कर जिम्मेवारिया लगाई
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी