जालंधर, 7 सितंबर – वरिंदर शर्मा
पंजाब भारतीय जनता पार्टी के महासचिव अनिल सरीन ने जालंधर भाजपा शहरी प्रधान सुशील शर्मा की अध्यक्षता मे आज प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पंजाब की मौजूदा हालातों के लिए जिम्मेदार राज्य सरकार है, जबकि केंद्र ने हमेशा पंजाब के साथ इंसाफ किया है।

सरीन ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भाजपा कार्यकर्ता गांवों और शहरों में तैनात किए गए हैं। हर घर तक राशन और जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री पर निशाना साधा कि ये अपने फ़र्ज़ निभाने की बजाय केंद्र सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं।

➖ *60 हज़ार करोड़ का दावा सिर्फ झूठ का पुलिंदा*
अनिल सरीन ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 60 हज़ार करोड़ रुपये बकाया होने का दावा पूरी तरह गलत है। केंद्र द्वारा 2017 से 2022 तक पंजाब को कुल 58,210 करोड़ रुपये की जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी की गई है।

*वर्षवार विवरण जारी* :-
👉 2017-18 में – 3,496 करोड़ रुपये
👉 2018-19 में – 9,290 करोड़ रुपये
👉 2019-20 में – 12,495 करोड़ रुपये
👉 2020-21 में – 16,889 करोड़ रुपये
👉 2021-22 में – 16,040 करोड़ रुपये
➖कुल – 58,210 करोड़ रुपये

*“एक पैसा भी बकाया नहीं”* :-
सरीन ने साफ किया कि इस समय केंद्र सरकार पर पंजाब का कोई भी जीएसटी बकाया नहीं है।

भाजपा ने अपील की कि राज्य सरकार को सच्चाई सामने रखनी चाहिए और लोगों के दुख-दर्द पर ध्यान देना चाहिए।इस मौके पर पूर्व विधायक के.डी भंडारी,शीतल अंगुराल,जगबीर बराड़,जिला महामंत्री राजेश कपूर,उपप्रधान देवेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद थे।

More Stories
जालंधर भाजपा 30 अगस्त को तीन विधानसभाओं में 150 स्थानों पर होगा प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण हर व्यक्ति और हर घर तक प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पहुंचाना हमारा लक्ष्य : अशोक सरीन हिक्की जिला प्रधान सरीन ने मंडल प्रधान,प्रभारीयो के साथ बैठक कर कर जिम्मेवारिया लगाई
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे