October 9, 2026

अगर आप भी रेस्टुरेंट खाते है खाना ओर दे रहे है ये शुल्क तो ये खबर आपके लिए है, रेस्टोरेंट संगठनों की याचिकाएं खारिज कोर्ट ने लगाया जुर्माना

रेस्टोरेंट संगठनों की याचिकाएं खारिज कोर्ट ने लगाया जुर्माना

सौजन्य सत्य सवेरा:- हाई कोर्ट ने शुक्रवार को अहम फैसले में कहां की रेस्टोरेंट खाने के बिल में जबरन सर्विस चार्ज नहीं जोड़ सकते.

कोर्ट ने इसे उपभोक्ता हितों के खिलाफ और अनुचित व्यापारिक तरीका बताया है. कोर्ट ने कहा कि सर्विस चार्ज या टिप ग्रह की मर्जी से दी जाने वाली राशि है, इसे अनिवार्य नहीं बनाया जा सकता. इसे अलग-अलग नाम से बिल में जोड़ना धोखाधड़ी है.

ग्राहक को यह जानने का अधिकार है कि वह किस चीज के लिए कितना भुगतान कर रहा है. फेडरेशन ऑफ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया( एफएचआरऐआई ) और नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया( एन आर ए आई ) ने 2022 में कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण( सीसीपीए ) की गाइडलाइन को चुनौती दी थी.

इन गाइडलाइन में होटल और रेस्टोरेंट को सर्विस चार्ज अनिवार्य रूप से वसूलने से रोका गया था. कोर्ट ने इन याचिकाओं को खारिज कर दिया और दोनों संगठनों पर एक एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया.

About The Author

You may have missed

कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की  शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया  जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू  रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़  विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी  जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल  निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा  सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी