पंजाब पंजाब के अमृतसर में आज सुबह एक हिंदू मंदिर के बाहर धमाका हुआ। बाइक सवार 2 युवकों ने खंडवाला इलाके में ठाकुर शेरशाह सूरी रोड पर बने ठाकुरद्वारा मंदिर के बाद ग्रेनेड फेंककर विस्फोट किया। हमले के दौरान मंदिर के पुजारी अंदर ही थे। इस हमले की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें बाइक सवार 2 युवक नजर आ रहे हैं।
उनके हाथ में एक झंडा भी दिखा। वे बाइक रोककर मंदिर के बाहर खड़े होते हैं और एक चीज फेंककर फरार हो जाते हैं। उनके जाते ही जोरदार धमाका हो जाता है। वारदात रात के करीब साढ़े 12 बजे अंजाम दी गई। अमृतसर पुलिस ने हमले की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि हमलावर कौन थे? यह किस तरह का हमला था और क्यों किया गया था?
धमाके की आवाज से टूटे शीशे-खिड़कियां
एक वकील किरणप्रीत सिंह ने धमाके की जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे 2 लोग बाइक पर आए। ठाकुर द्वार मंदिर के बाहर रुके। रेकी की और मंदिर पर ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आस-पास की इमारतों पर भी इसका असर पड़ा। उनकी खिड़कियां और सब कुछ टूट गया। पुलिस मौके पर पहुंची औ सबूत जुटाए, जिनके अनुसार, यह एक ग्रेनेड अटैक था। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मंदिर के पुजारी भी बाहर आए। हालांकि विस्फोट से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इस धमाके से पुलिस विभाग में हडक़ंप मचा हुआ है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप