October 9, 2026

अगर पुलिस का एसपी ही सुरक्षित नहीं चोरों से, तो आम जनता कहां सुरक्षित होगी यह है आज का सच

कपूरथला के फगवाड़ा में तैनात माधवी शर्मा के सरकारी आवास पर चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में घर पर ड्यूटी कर रही होमगार्ड की महिला कर्मचारी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पलविंदर सिंह ने की है।

 

जानकारी के अनुसार, एसपी माधवी शर्मा की माता संतोष कुमारी, निवासी गिलको ग्रीन, होशियारपुर रोड, फगवाड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी फगवाड़ा में एसपी के पद पर तैनात हैं। उनके घर में होमगार्ड महिला कर्मचारी मनजीत कौर की ड्यूटी प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगी हुई थी।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, मनजीत कौर लंबे समय से उनके घर में तैनात थी, जिसके चलते परिवार को उस पर पूरा भरोसा था। लेकिन जब अटैची की जांच की गई तो उसमें से 20 हजार रुपये नकद, सोने की चार चेन, तीन अंगूठियां, एक जोड़ी टॉप्स, डायमंड के दो पेंडेंट और 200 कैनेडियन डॉलर गायब मिले।

 

परिवार ने जब इस संबंध में मनजीत कौर से पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी, जिसके बाद उस पर चोरी का संदेह जताते हुए पुलिस को शिकायत दी गई।

 

शिकायत के आधार पर फगवाड़ा पुलिस ने आरोपी महिला कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

You may have missed

कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की  शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया  जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू  रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़  विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी  जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल  निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा  सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी