September 2, 2026

जालंधर भाजपा 30 अगस्त को तीन विधानसभाओं में 150 स्थानों पर होगा प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण हर व्यक्ति और हर घर तक प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पहुंचाना हमारा लक्ष्य : अशोक सरीन हिक्की जिला प्रधान सरीन ने मंडल प्रधान,प्रभारीयो के साथ बैठक कर कर जिम्मेवारिया लगाई

जालंधर, 27 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के आगामी प्रसारण को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी संबंध में आज स्थानीय भाजपा कार्यालय, सर्कुलर रोड (शीतला माता मंदिर के निकट) में जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि आगामी 30 अगस्त (रविवार) को जालंधर की तीन विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 150 स्थानों पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के विचारों, जनहितकारी संदेशों तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रेरणादायक विषयों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ, वार्ड और मोहल्ले में लोगों को कार्यक्रम से जोड़ेंगे ताकि “हर व्यक्ति और हर घर तक प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पहुंचे”। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री का सीधा संवाद है, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है।

बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न मंडलों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भूपिंदर कुमार, मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, हनी कंबोज, अश्वनी भंडारी, जिला सचिव अमित भाटिया, मनोज अग्रवाल, शाम शर्मा, सनी शर्मा, हिमांशु शर्मा, ब्रजेश शर्मा, युगेश मल्होत्रा, गोल्डी भाटिया, कुणाल शर्मा, सुनील मंटो, बलजीत प्रिंस, मुनीश बल, ऋषि बहल, हैप्पी दीवान, मनहर पाषाण, राजेश मल्होत्रा, आशीष सहगल, अजय ठाकर, संदीप कुमार, गोल्डी भगत, सूरज मिश्रा, ललित बब्बू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed

कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की  शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया  जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू  रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़  विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी  जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल  निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा  सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी