जेल में बंद है आरोपी
पंजाब : नशे के खिलाफ अभियान के तहत सोमवार को बठिंडा पुलिस ने बीट तलब बस्ती में एक नशा तस्कर द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बनाए जा रहे मकान को जिला प्रशासन की मदद से तोड़ दिया। एसएसपी बठिंडा ने बताया कि उक्त मकान नशा तस्कर सूरज कुमार का था जिसके खिलाफ एनडीपीएस के पांच और एक्साइज एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं।
आरोपी सूरज कुमार मौजूदा समय में जेल में बंद है। वह अपनी पत्नी की मदद से यह घर बना रहा था। इस घर में नशा बेचकर की कमाई लगाई जा रही थी। रेवेन्यू विभाग से रिकॉर्ड लेने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप