कार्यालय पहुंचने पर ली गार्ड आफ आनर की सलामी
जालंधर, (राजविन्द्र) : जालंधर के एस.एस.पी देहाती हरकमलप्रीत सिंह खख के तबादले के बाद पी.पी.एस अधिकारी गुरमीत सिंह ने बतौर एस.एस.पी जालंधर देहाती चार्ज संभाल लिया है। आज बाद दोपहर एस.एस.पी गुरमीत सिंह के एस.एस.पी कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड आफ आनर से सलामी दी गयी। इसके उपरांत उन्होंने देहाती पुलिस अधिकारियों से एक बैठक की। कार्यभार संभालने के उपरांत एस.एस,.पी गुरमीत सिंह ने कहा कि उनके पास शिकायत लेकर आने वाले की सुनवाई पहल के आधार पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करो के खिलाफ सखत कारवाई की जाएगी और अपराध पर काबू पाने के लिए आम लोगों से संपर्क साधा जाएगा। बता दें कि पी.पी.एस अधिकारी गुरमीत सिंह के लिए जालंधर कोई नयां नहीं है। वह पहले भी काफी समय बतौर डी.सी.पी जालंधर रहे और कई अपराधियो को जेल पहुंचाया है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप