July 3, 2026

नशा छुड़ाओ केंद्र के पास मिला प्रवासी का शव, सरपंच बोला- नशे ने जान ली

जालन्धर : जालंधर में होशियारपुर रोड पर स्थित नशा छुड़ाओ केंद्र के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति का कत्ल किया गया है। राहगीर ने शव पड़ा देख घटना की सूचना थाना मकसूदां की पुलिस को दी।
मृतक की पहचान पाटिल के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव मुबारकपुर शेखे के सरपंच तिरलोक कुमार ने कहा कि देर रात व्यक्ति का मर्डर हुआ है। उन्हें सुबह घटना की सूचना मिली थी। सरपंच का आरोप है कि इलाके में नशे के कारण यह घटनाएं हो रही है। कुछ दिन पहले भी इलाके में मर्डर हुआ था।
हालात यह हो गए हैं कि रात आठ बजे के बाद इलाके से कोई महिला अकेली नहीं निकल सकती। इस मामले को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायतें दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। इस मामले को लेकर नशा छुड़ाओ केंद्र की मैडम से भी कई बार बात की जा चुकी है। हालात यह हैं कि इलाके में लाइट नहीं जलती, अंधेरा होने के कारण आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। सरपंच ने कहा कि इस खाली प्लाट में लोग नशे का सेवन करते हैं और घटनाओं को अंजाम देते हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक इलाके में किराये के मकान में रहता था। घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

About The Author

You may have missed