जालंधर : पंजाब भर में नशे के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में है। इसबीच जालंधर के बस्ती गुजां 120 फुटी रोड पर पुलिस और नशा तस्कर आमने-सामने हो गए। पुलिस ने किसी तरह नशा तस्करों की कार को घेरा, लेकिन तस्करों ने अपनी कार नहीं रोकी।
कार न रोकने पर पुलिस को फायरिंग करनी प?ी। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कुल 8 रौंद गोलियां चलाई गई। कार में कुल चार लोग सवार थे। दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं, दो व्यक्ति मौके से फरार होने में कामयाब रहे। दरअसलस, जब पुलिस तस्करों का पीछा कर रही थी तो उन्हें भनक लग गई और आरोपियों ने अपनी कार तेज कर दी। कार में भाग रहे नशा तस्कर को पुलिस ने घेर लिया और उसकी गाड़ी के टायर पर गोलियां मारकर उसकी कार को रोका गया। कार के अंदर एक निजी पोर्टल का प्रेस कार्ड भी पड़ा मिला है। पुलिस ने जालंधर के रहने वाले नशा तस्कर संदीप उर्फ गिन्नी और एक अन्य नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है और फरार हुए दो व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप