July 3, 2026

यूपी और पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता , बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी गिरफ्तार

पंजाब : उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, बता दे कि पुलिस के संयुक्त अभियान में पाकिस्तान की आईएसआई से कथित संबंध रखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक ‘सक्रिय आतंकवादी’ को यूपी के कौशांबी जिले से गिरफ्तार किया है।
आई.एस.आई. से जुड़ा बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी हुआ गिरफ्तार
बता दे कि पुलिस द्वारा एक समन्वित संयुक्त अभियान में, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और आई.एस.आई. के एक सक्रिय कार्यकर्ता, लाजर मसीह पुत्र कुलविंदर, निवासी ग्राम कुर्लियान, थाना रामदास, अमृतसर, पंजाब को कोखराज थाना क्षेत्र, कौशाम्बी यू.पी. से गिरफ्तार किया गया है।
विदेशी पिस्तौल सहित अन्य हथियार बरामद
मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति जर्मनी स्थित बीकेआई कार्यकर्ता स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के अधीन काम कर रहा था और पाकिस्तान की आई.एस.आई. के सीधे संपर्क में था। स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी पाकिस्तान स्थित बीकेआई सरगना हरविंदर रिंदा और अमेरिका स्थित बी.के.आई. कार्यकर्ता हैप्पी पासियन का प्रमुख सहयोगी है।
वहीं पुलिस को लाजर मसीह के पास से हथगोले और एक विदेशी पिस्तौल सहित हथियारों और विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। बता दे कि वह पंजाब में कई आपराधिक मामलों में वांछित है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

About The Author

You may have missed