July 3, 2026

बब्बर खालसा का आतंकी यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा

भारी मात्रा में हथियार बरामद

राष्ट्रीय : यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने गुरुवार सुबह संयुक्त ऑपरेशन में एक बड़े आतंकी को गिरफ्तार किया। यह आतंकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (क्च्यढ्ढ) और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ढ्ढस्ढ्ढ से जुड़ा हुआ था। गिरफ्तार आतंकी की पहचान लाजर मसीह के रूप में हुई है, जो पंजाब के अमृतसर जिले के माकोवाल क्षेत्र के कुर्लीयान गांव का रहने वाला है।
बी.के.आई. के जर्मनी मॉड्यूल के लिए करता था काम
जानकारी के मुताबिक, लाजर मसीह बी.के.आई.य के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता था। साथ ही, वह पाकिस्तान स्थित आई.एस.आई. एजेंटों के सीधे संपर्क में था।
हथियार और विस्फोटक बरामद
गिरफ्तारी के दौरान एसटीएफ ने आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं, जिसमें 3 सक्रिय हैंड ग्रेनेड, 2 सक्रिय डेटोनेटर, 13 कारतूस, 1 विदेशी पिस्तौल
इसके अलावा, उसके पास गाजियाबाद के पते वाला आधार कार्ड और बिना सिम कार्ड वाला मोबाइल फोन भी मिला है।
पिछले साल पंजाब की जेल से फरार हुआ था
लाजर मसीह पिछले साल 24 सितंबर को पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था। तब से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में थीं। आखिरकार, यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच एजेंसियां अलर्ट, हो सकते हैं और बड़े खुलासे
यूपी एसटीएफ और खुफिया एजेंसियां इस गिरफ्तारी को भारत में आतंकी साजिश को नाकाम करने की बड़ी सफलता मान रही हैं। फिलहाल, पूछताछ जारी है और जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

About The Author

You may have missed