जालंधर: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनुज खोसला जी के जालंधर आगमन को लेकर युवा मोर्चा जिला जालंधर द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
इसी संबंध में युवा मोर्चा जिला जालंधर की एक महत्वपूर्ण बैठक पंकज जुल्का जी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय शीतला माता मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को लेकर विभिन्न तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सूर्या मिश्रा, वरुण दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बलजीत प्रिंस, संजीव मनी प्रदेश मीडिया इंचार्ज युवा मोर्चा , प्रशांत गंभीर, पंकज सरंगल, जोली बेदी, साहिल शर्मा, शिवम चोपड़ा, सुखमंदर, दिनेश वर्मा, पंकज लुथरा, गौरव राय, कार्तिक दुग्गल, नितिन खेड़ा, अंकुश, विकास शारदा, भरत सिक्का, भुवन मल्होत्रा एवं चिराग डांग सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि उनका भव्य एवं जोरदार स्वागत किया जाएगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ’ਚ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ ਵਿਦੇਸ਼ ਬੈਠੇ ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜਗਤਾਰ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵੱਲੋਂ ਹੱਤਿਆ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਲੈਣ ਦਾ ਦਾਅਵਾ, ਵਾਇਰਲ ਪੋਸਟ ’ਚ ਸਕੂਲਾਂ ’ਚ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਬੁਲਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਧਮਕੀ
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
जालंधर भाजपा 30 अगस्त को तीन विधानसभाओं में 150 स्थानों पर होगा प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण हर व्यक्ति और हर घर तक प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पहुंचाना हमारा लक्ष्य : अशोक सरीन हिक्की जिला प्रधान सरीन ने मंडल प्रधान,प्रभारीयो के साथ बैठक कर कर जिम्मेवारिया लगाई