मनीष सिसोदिया को पंजाब का ‘आप’ इंचार्ज नियुक्त
पंजाब : पंजाब में आम आदमी पार्टी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आज आम आदमी पार्टी ने राजीनितक मुद्दों के संबंधी मामलों को लेकर एक मीटिंग बुलाई गई। ये मीटिंग पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंदर केजरीवाल के घर पर हुई। इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए। इसके साथ ही 4 राज्यों में प्रभारी व 2 राज्यों में अध्यक्ष बनाए गए।
इसी साथ ही दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, मनीष सिसोदिया को पंजाब का ‘आप’ इंचार्ज नियुक्त किया गया है। बता दें कि सिसोदिया जरनैल सिंह की जगह पर इंचार्ज बनें हैं। इसके साथ ही सत्येंद्र जैन को पंजाबका सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी व सौरभ भारद्वाज को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले ही मनीष सिसोदिया पंजाब में एक्टिव नजर आ रहे थे। वहीं अब पंजाब बजट के बीच ये बदलाव किया गया है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप