बराबर होंगे ई.वी. और पेट्रोल वाहन के रेट
राष्ट्रीय : केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगले 6 महीनों में इलेक्ट्रिक और पेट्रोल गाडिय़ों के दाम बारबार हो जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली को देहरादून से जोडऩे वाले 212 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे (ष्ठद्गद्यद्धद्ब ष्ठद्गद्धह्म्ड्डस्रह्वठ्ठ श्व&श्चह्म्द्गह्यह्य2ड्ड4) का काम भी अगले तीन महीने में पूरा हो जाएगा, जिससे सफर बेहद आसान हो जाएगा। दरअसल, उन्होंने ये घोषणा 32वें कन्वर्जेंस इंडिया और 10वें स्मार्ट सिटीज इंडिया
छह महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत पेट्रोल वाहनों के बराबर
गडकरी ने एक्सपो में कहा कि सरकार की नीति देश में कम कीमत वाले, प्रदूषण मुक्त और स्वदेशी वाहन उत्पादन को बढ़ावा देने की है। उन्होंने बताया कि अगले छह महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत पेट्रोल वाहनों के बराबर हो सकती है। फिलहाल, इलेक्ट्रिक गाडय़िां पेट्रोल वाहनों की तुलना में दो से तीन गुना महंगी होती हैं, जिससे लोग इन्हें खरीदने में हिचकिचाते हैं। अगर इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल कारों की कीमत में मिलने लगेंगे, तो यह श्वङ्क सेक्टर के लिए बड़ा बदलाव साबित होगा।
बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से अर्थव्यवस्था को फायदा
गडकरी ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और अब देश को अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने की जरूरत है। बेहतर सडक़ें बनाने से परिवहन लागत को कम किया जा सकता है, जिससे अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। उन्होंने देश के उज्जवल आर्थिक भविष्य की बात करते हुए कहा कि सरकार स्मार्ट सिटी और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इलेक्ट्रिसिटी पर रैपिड ट्रांसपोर्ट की तैयारी
देश में जल्द ही इलेक्ट्रिसिटी से सार्वजनिक वाहन दौडऩे लगेंगे, जो तेज गति से गंतव्य पर पहुंचाएंगे। गडकरी ने कहा कि अब हम इलेक्ट्रिसिटी पर मास रैपिड ट्रांसपोर्ट की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने सडक़ निर्माण में नई टेक्नोलॉजी और आविष्कारों को बढ़ावा देने की जरूरत बताई जो सडक़ निर्माण की लागत को कम कर सकते हैं।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे