हिरासत में लिए गए राजा वडिंग समेत कई नेता
चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। बजट सत्र के पहले दिन यानी आज विपक्षियों के द्वारा वॉकआउट कर लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानी व कई मुद्दों के लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग और कांग्रेसी नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा की अगुवाई में महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भारी गिनती में पुलिसबल तैनात रहा। इस दौरान पुलिस की तरफ से वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। वहीं, राजा वडिंग, सुखजिंदर रंधावा समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।
जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने जैसे ही विधानसभा की तरफ कूच किया तो पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। जिसके बाद पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते रहे। जिसके बाद पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप