August 22, 2026

जालंधर : अवैध कॉलोनी पर नगर निगम का बुल्डोजर एक्शन

ध्वस्त की निर्माणाधीन इमारतें

जालन्धर : नगर निगम जालंधर अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने जालंधर के बस्ती शेख इलाके में लाल पहा?ी के पास स्थित चोप?ा कॉलोनी के पीछे लगभग एक एक? में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। इस दौरान कॉलोनी में हुए सभी निर्माण को गिरा दिया गया और चल रहे कार्यों को बंद करवाया गया।
एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्य रोकने के आदेश पहले ही दिए गए थे। साथ ही कॉलोनी को मंजूरी लेने की हिदायत भी दी गई थी। लेकिन आदेशों का पालन न करने और निर्माण जारी रखने की वजह से यह सख्त कदम उठाना पड़ा।
नगर निगम ने कॉलोनी मालिकों और बिल्डरों से अपील की है कि वे अपनी कॉलोनियों को मंजूरी दिलवाएं और अवैध निर्माण कार्यों को तुरंत रोक दें।
नगर निगम ने यह स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्य रोकने के आदेश पहले ही दिए गए थे। साथ ही कॉलोनी को मंजूरी लेने की हिदायत भी दी गई थी। लेकिन आदेशों का पालन न करने और निर्माण जारी रखने की वजह से यह सख्त कदम उठाना पड़ा।

About The Author

You may have missed