बहू से गिफ्ट पाकर भावुक हुए केंद्रीय मंत्री
जोधपुर : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की शादी आज लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत बंसल के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होने जा रही है। वे थो?ी देर में सात फेरे लेंगे। इस भव्य समारोह में मध्य प्रदेश और राजस्थान भाजपा के कई बड़े नेता सहित देशभर की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। तीन दिनों से चल रहे इस समारोह में गुरुवार शाम शाही बारात निकाली गई, जिसमें शिवराज सिंह चौहान और उनके छोटे बेटे कुणाल जमकर नाचे। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उनके साथ बारात में डांस किया।
मेहंदी और संगीत सेरेमनी
शादी से पहले बुधवार को मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन भी मनाया गया। इस दौरान बेटे और बहू ने रामचरितमानस की प्रति भेंट कर उन्हें भावुक कर दिया। शिवराज ने बेटे-बहू को आशीर्वाद देते हुए कहा जीना उसका जीना है, जो औरों के लिए जिए। आप दोनों एक उद्देश्यपूर्ण और अर्थपूर्ण जीवन जिएं।
रामचरितमानस की प्रति भेंट, शिवराज हुए भावुक
अमानत बंसल ने शिवराज सिंह चौहान को ‘श्री रामचरितमानस’ की प्रति भेंट की और कहा कि यह कार्तिकेय और मेरी तरफ से पापा जी के लिए एक विशेष उपहार है। इस पल को वीडियो में कैद किया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस दौरान भावुक होते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा- रामचरितमानस मेरे लिए एक अनमोल उपहार है, जो भारतीय समाज के सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को दर्शाता है। उन्होंने रामचरितमानस का एक प्रसिद्ध दोहा भी दोहराया। परहित सरिस धर्म नहीं भाई (दूसरों की मदद करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है)। शिवराज ने आगे कहा कि इस तोहफे से उन्हें महसूस हुआ कि उनके बच्चों को दी गई परंपराएं और संस्कार आगे बढ़ रहे हैं।
भव्य समारोह में जुटे वीआईपी मेहमान
शादी में राजस्थान और मध्य प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए। कई केंद्रीय मंत्री, उद्योगपति और प्रशासनिक अधिकारी भी इस शाही समारोह का हिस्सा बने। उम्मेद भवन पैलेस में हुए इस भव्य आयोजन की चर्चा पूरे राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हो रही है

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे