चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर कार्रवाई के कुछ दिन बाद सोमवार को कहा कि उसने हिरासत में लिए गए करीब 800 किसानों को रिहा कर दिया है, जबकि राज्य सरकार के निर्देश पर 450 अन्य किसानों को भी छोड़ा जाएगा।
आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर किसानों के धरने के कारण उद्दोगों एवं आम लोगों के प्रभावित होने का हवाला देते हुए प्रदर्शन स्थलों को खाली कराने का फैसला किया था, जिसके बाद सैकड़ों किसानों को हिरासत में लिया गया था।
पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘पंजाब सरकार के निर्देश पर लगभग 800 किसानों को पहले ही पुलिस हिरासत से रिहा किया जा चुका है।’’ उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘‘महिलाओं, दिव्यांगजनों, बीमारों और 60 साल से अधिक उम्र के किसानों सहित सभी किसानों को तत्काल रिहा करने का निर्देश दिया है।’’ गिल ने कहा, ‘‘पंजाब सरकार के निर्देश के अनुसार हम ऐसे किसानों की रिहाई को प्राथमिकता दे रहे हैं और आज लगभग 450 किसानों को रिहा किया जाएगा।’’

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप