शिवसैनिकों ने स्टूडियो में की तोडफ़ोड़, गिरफ्तारी की मांग
मुंबई : स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का एक वीडियो महाराष्ट्र की राजनीति में विवादों का कारण बन गया है। इस वीडियो में बिना नाम लिए ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया गया, जिससे शिंदे गुट के शिवसेना कार्यकर्ता भ?क गए। रविवार (23 मार्च) को वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता मुंबई के ‘द यूनिकॉन्टिनेंटल’ होटल और स्टूडियो पहुंचे, जहां इस वीडियो को शूट करने का दावा किया जा रहा है।
महाराष्ट्र में पहले ही राजनीतिक हलचल तेज थी, औरंगजेब विवाद और फिल्म ‘छावा’ पर मचे हंगामे के बाद अब इस नए विवाद ने राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है।
वीडियो में ऐसा क्या कहा?
कुणाल कामरा ने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गाने की धुन पर एक व्यंग्यात्मक गीत बनाया, जिसमें महाराष्ट्र की राजनीति और दल-बदल की घटनाओं पर कटाक्ष किया गया। गाने में शिंदे का जिक्र ‘ठाणे की रिक्शा’ और ‘गद्दार’ जैसे शब्दों से किया गया, जिससे शिवसेना कार्यकर्ता नाराज हो गए।
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की तोडफ़ोड़
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने खार इलाके के होटल यूनिकॉन्टिनेंटल और स्टूडियो में तोडफ़ोड़ की। इसके बाद वे खार पुलिस स्टेशन पहुंचे और कुणाल कामरा को तुरंत गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
शिंदे गुट के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा, मुंबई पुलिस को कुणाल कामरा को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। हम शिवसेना स्टाइल में ट्रीटमेंट करेंगे। वहीं शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने धमकी देते हुए कहा कि, कुणाल कामरा को पूरे भारत में घूमने नहीं दिया जाएगा।
कुणाल कामरा के खिलाफ मामला दर्ज
इस विवाद के चलते शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने एम.आई.डी.सी. पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके अलावा शिवसेना नेता राहुल कनाल ने भी कुणाल कामरा, आदित्य ठाकरे, संजय राउत और राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे