पंजाब : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। हाल ही में तहसीलदारों के बड़े पैमाने पर तबादलों के बाद अब सरकार ने विभिन्न थानों में 191 पुलिस मुंशी का तबादला कर दिया है। मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आप सरकार पिछले तीन सालों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। सत्ता में आने के बाद से सरकार ने लगातार कई भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, जिनमें से कई को जेल भी भेजा है।
अब सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और नशा तस्करी से एक साथ निपट रही है, जिसके नतीजे साफ दिख रहे हैं। चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की स्थापना भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से हुई है। उन्होंने कहा, ‘इसलिए हम किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं कर सकते। हमने शुरू से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। हम पंजाब से भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप