27 साल बाद मिला मौका, जानिए क्या होगा खास
नई दिल्ली : दिल्ली में बीजेपी सरकार की ओर से 27 साल बाद पहला बजट (2025-26) पेश किया जाएगा, जो 80 हजार करोड़ का हो सकता है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 25 मार्च को यह बजट विधानसभा में पेश करेंगी। इस बजट पर 26 मार्च को विस्तार से चर्चा की जाएगी और सभी विधायक सरकार की योजनाओं और नीतियों पर अपनी राय और प्रतिक्रिया विधानसभा में साझा करेंगे। इसके बाद, 27 मार्च को बजट पर बहस होगी, और मतदान के बाद इसे मंजूरी दी जाएगी।
महिला समृद्धि योजना और विकास योजनाओं पर ध्यान
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर महिला समृद्धि योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2500 की सहायता दी जाएगी, जिससे करीब 20 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। बजट में इस योजना की भी घोषणा की जा सकती है, और यह योजना दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।
इन योजनाओं पर भी हो सकता है फोकस
दिल्ली सरकार के बजट में यमुना सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रदूषण नियंत्रण, पानी की आपूर्ति, जलभराव की समस्या, सडक़ निर्माण, और किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए नई योजनाओं का ऐलान भी हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह बजट ‘विकसित दिल्ली’ के लिए होगा और इसे लोगों का बजट माना जाएगा। सरकार को ईमेल और वॉट्सएप के जरिए 10 हजार से ज्यादा सुझाव मिले हैं, जिन्हें बजट में शामिल किया जा सकता है।
दिल्ली के रेवेन्यू का मुख्य स्रोत टैक्स
दिल्ली सरकार का प्रमुख रेवेन्यू स्रोत टैक्स है। इसके तहत वैट, प्रॉपर्टी टैक्स, इनकम टैक्स, स्टांप ड्यूटी और रोड टैक्स जैसी विभिन्न टैक्स व्यवस्थाएं शामिल हैं। दिल्ली का कुल बजट का लगभग 70त्न हिस्सा टैक्स रेवेन्यू से मिलता है। इसके साथ ही दिल्ली भारत के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्रों में से एक है, और इस कारण दिल्ली के राजस्व में भी लगातार वृद्धि हो रही है।
केंद्रीय अनुदान से मिल रही मदद
दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार से भी वित्तीय सहायता प्राप्त होती है। साल 2025-26 के बजट में दिल्ली के लिए ?1348 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसमें 968.01 करोड़ का अनुदान और ?380 करोड़ का लोन शामिल है। चूंकि दिल्ली एक केंद्रशासित प्रदेश है, यहां कई ऐसे क्षेत्र हैं जिन पर केंद्र सरकार का नियंत्रण है, और इन विभागों पर खर्च केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है।
पिछले बजट का रिकॉर्ड
पिछले बजटों की बात करें तो 2015-16 में दिल्ली का बजट 41129 करोड़ था, जो 2024-25 में बढक़र 76 हजार करोड़ तक पहुंच गया। स्वास्थ्य और शिक्षा पर दिल्ली सरकार अपने कुल बजट का लगभग 40त्न खर्च करती रही है, जो देश के किसी भी राज्य से ज्यादा है।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे