जालन्धर : नगर निगम जालंधर की अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। जहां, देर रात नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में 120 फुटी रोड के पास स्थित जे.एस. चौहान तारा पैलेस को सील कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार तारा पैलेस को पहले भी दो बार सील किया गया था लेकिन सील तो? ली गयी थी। वहीं सील तोडऩे को लेकर फिर दर्ज करने के लिए भी पत्र लिखा गया है।
बता दें कि देर रात नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई और उन्होंने बस्ती बावा खेल इलाके में 120 फुटी रोड के पास स्थित जे.एस. चौहान तारा पैलेस को सील कर दिया है।
एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि पहले भी तारा पैलेस को दो बार सील किया गया था लेकिन सील तोड़ ली गयी थी। वहीं सील तोडऩे को लेकर फिर दर्ज करने के लिए भी पत्र लिखा गया है।
अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी
नगर निगम ने यह स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप