पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड का था मास्टरमाइंड
पंजाब : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के मास्टरमाइंड आतंकी महल सिंह बब्बर की पाकिस्तान में मौत हो गई है। उसकी दोनों किडनियां फेल हो गई थीं और वह लाहौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती था, जहां उसने मंगलवार को अंतिम सांस ली।
बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के डिप्टी चीफ का लाहौर के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कस्बा खेमकरण के गांव दासूवाल से संबंधित महल सिंह बब्बर के खिलाफ अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर, फरीदकोट, फिरोजपुर में कई बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देने के मामले दर्ज हैं।
बेअंत सिंह की सरकार बनते ही उन्हें बीकेआई का डिप्टी चीफ घोषित किया गया था। वर्ष 1993 में वह पुलिस से बचने के लिए पाकिस्तान भाग गया था। महल सिंह का भाई भी आतंकी था, जिसकी वर्षों पहले मौत हो चुकी है।
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में इस आतंकी को मास्टरमाइंड के रूप में जाना जाता रहा है। वर्ष 2002-03 में आतंकी महल को फ्रांस में देखा गया था, जिसके बाद उसे फ्रांस से भारत लाने की कवायद शुरू की थी, लेकिन वह वापस पाकिस्तान लौट गया।?

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप