एक की मौत, दूसरे ने खुद को बचाया
पंजाब : पंजाब के कीरतपुर साहिब में दो सगे भाई भाखड़ा नहर में गिर गए। दोनों भाइयों के साथ यह घटना बुधवार रात में हुई। पानी के तेज बहाव में बह जाने से एक भाई की मौत हो गई। वहीं, दूसरे ने किसी तरह खुद को बचाया। मृतक की पहचान शिव वर्मा के तौर पर हुई है। शिव वर्मा का शव रूपनगर के पास बरामद हो गया है।
कीरतपुर साहिब में ज्वेलरी का काम करने वाली दो सगे भाई शिव वर्मा और महेश वर्मा बुधवार रात 11.30 बजे भाखड़ा नहर में गिर गए। जांच का विशेष यह है कि दोनों भाई देर रात भाखड़ा नहर पर क्या करने गए थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक भाई पहले नहर में गिरा और दूसरा उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़ा। नहर में पहले गिरने वाले भाई शिव वर्मा की मौत हो गई। उसे बचाने के लिए नहर में कूदने वाले दूसरे भाई महेश वर्मा की जान बच गई। शिव वर्मा का शव रूपनगर के पास भाखड़ा नहर से बरामद हो गया है। कीरतपुर साहिब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप