आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
पंजाब : पंजाब के कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी रोड पर रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) के पास स्थित झुग्गियों में आग लगी है। वीरवार देर रात झुग्गियों में अचानक भयानक आग लग गई। आग लगने से वहां भगदड़ मच गई। झुग्गियों में रहने वाले लोग मदद के लिए चिखने चिल्लाने लगे। आग की बड़ी-बड़ी लपटें देख झुग्गियों में रहने वाले लोगों में चीख-पुकार मच गई। आग की लपटों के साथ चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। यहां एक के बाद एक लगभग 50 झुग्गियां चपेट में आई हैं। आग फैलती जा रही है और लोग आधी रात को अपने आशियाने बचाने के लिए टकटकी नजर से आस लगाए हुए हैं।
आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई हैं, लेकिन आग बेहद भयंकर है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीमें लगी हुई हैं।
वहीं, सूचना मिलते ही भुलाना चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची है। आग लगने से लगभग 65 झुग्गियां जल कर राख हो गई हैं। भुलाना चौकी इंचार्ज एएसआई दविंदर पाल ने बताया कि अभी तक 8 फायर ब्रिगेड की गा?ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।
जानकारी अनुसार रात लगभग साढ़ 9 बजे आरसीएफ के नजदीक झुग्गियों में अचनाक आग लग गई। आग बुझाने के लिए आरसीएफ, कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी और करतारपुर से फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों मौके पर पहुंची हैं। हालांकि आग बेहद भयंकर है, जिस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताते चलें कि पहले भी इन झुग्गियों में ऐसे ही आग लग चुकी है।
भुलाना चौकी इंचार्ज एएसआई दविंदर पाल ने बताया कि उनकी टीम और फायर ब्रिगेड की टीम की ओर से पूरी मुशस्तैदी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग को आगे ब?ने से भी रोक लिया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 250 से ज्यादा झुग्गियों को बचा लिया गया है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप