होशियारपुर : पंजाब सरकार की ओर से शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत, जिला प्रशासन ने आज गांव नैनोवाल वैद में कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर गुरमीत कौर के पंचायत ज़मीन पर अवैध कब्जे वाले मकान को पंचायत की मौजूदगी में गिरा दिया।
गांव की पंचायत ने सरकार के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ की गईं कार्रवाइयों से नशों की प्रवृत्ति को रोका जा सकेगा। एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि नशा तस्कर गुरमीत कौर, पत्नी बलविंदर सिंह, जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत 8 मामले दर्ज है और तीन मामलों में सजा हो चुकी है, कि ओर से पंचायत की ज़मीन पर कब्जा कर मकान बनाया था। पंचायत ने कई बार स्थान खाली करने के लिए कहा, लेकिन उसने मकान खाली नहीं किया।
इसके बाद पंचायत ने बीडीपीओ कार्यालय तक अपनी शिकायत पहुंचाई, जिस पर जिला विकास और पंचायत कार्यालय की ओर से बनती कार्रवाई कर उस निर्माण को गिराने का समय निश्चित किया गया।
एसएसपी ने कहा कि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित संख्या में पुलिस बल तैनात कर, नशा तस्कर गुरमीत कौर के कब्जे वाले मकान को गिरा दिया गया। एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी दी कि इन गलत कार्यों में शामिल व्यक्तियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक नशा तस्करों की 25 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी ताकि नशों की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ा जा सके और इसके नेटवर्क को समाप्त किया जा सके।

More Stories
हॉकी पंजाब और जालंधर एडमिनिस्ट्रेशन ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की सफलता को राज्य के खेलों के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया। इस बड़े इवेंट में बड़ी भागीदारी के लिए जालंधर और मोहाली के लोगों को भी धन्यवाद दिया। पंजाब सरकार जालंधर में अलग-अलग नेशनल और इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट लाने के लिए पूरी कोशिश करेगी- नितिन कोहली
गदईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिले मेयर वनीत धीर सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी, जल्द शुरू होंगे विकास कार्य; सीवरेज और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा,गदईपुर इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी विकास की रफ्तार!
ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੇ ਵਾਰਡਾਂ ਨੂੰ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ, 37.50 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ! ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਓ, ਡਬਲ ਇੰਜਣ ਸਰਕਾਰ ਦੁੱਗਣੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਕਰਵਾਏਗੀ ਤਰੱਕੀ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ: ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰ ਦਲ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਸ਼ੋਕ ਸਰੀਨ ਹਿੱਕੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ