साथी किसानों की रिहाई के बाद पानी पीकर तोड़ा मरणव्रत
पटियाला : किसानों की मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने आज अपने साथी किसानों की रिहाई के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने पानी पीकर अपना मरणव्रत तोड़ा। उल्लेखनीय है कि डल्लेवाल ने पिछले कुछ दिनों से पानी पीना भी छोड़ दिया था, जिसे उन्होंने आज से पुन: शुरू कर दिया है।
आज पंजाब पुलिस के एडीजीपी जसकरन सिंह, डीआईजी नरिंदर भार्गव, लुधियाना के एसीपी हरजिंदर सिंह गिल और डीएसपी गुरजीत रूमाणा पटियाला के उस अस्पताल में पहुंचे, जहां किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भर्ती हैं। उन्होंने डल्लेवाल को पानी पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया। इस अवसर पर हाल ही में जेल से रिहा हुए किसान नेता भी डल्लेवाल से मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाना। गौरतलब है कि 19 मार्च को किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद से ही डल्लेवाल ने पानी पीना त्याग दिया था, जबकि उनका मरणव्रत पिछले चार महीनों से जारी था, जिसका आज अंत हो गया।
इस संबंध में अन्य किसान नेताओं ने बताया कि जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। रिहा हुए किसान नेताओं ने उनसे पानी पीने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए अपना अनशन समाप्त कर दिया।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
*नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के सम्मान में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आयोजित* *जालंधर की चारों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे अशोक सरीन हिक्की : सुशील शर्मा* *25 जुलाई शाम 5 बजे को जिला अध्यक्ष पद ग्रहण कर संभालेंगे कार्यभार, संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने पर हुआ मंथन* *कालिया,राठौड़, भंडारी, मक्कड़, शीतल रहे मौजूद
पंजाब में अवैध प्रवासियों का मुद्दा:,“अवैध प्रवासियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई हो”— “पंजाब की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़ा है यह मुद्दा”— सिंह माहल का बड़ा बयान, जिम्मेदारी कौन लेगा