August 3, 2026

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की

जालंधर, 29 जुलाई ( वरिंदर शर्मा ) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के प्रधान अशोक सरीन हिक्की के नेत्रत्व में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 14 मंडलों में श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गुरु परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने सभी मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें अपने गुरुओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरुओं के आदर्शों और शिक्षाओं को अपनाकर ही एक सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।

मंडल नंबर-1 का कार्यक्रम राजेश कुमार मल्होत्रा की अध्यक्षता में सलेमपुर मुसलमाना में आयोजित किया गया, जिसमें रवि मोहिंदरू एवं सनी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मंडल नंबर-2 का कार्यक्रम कुलवंत शर्मा की अध्यक्षता में रेरू पिंड में आयोजित हुआ, जिसमें नवल कंबोज एवं हैप्पी दीवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मंडल नंबर-3 का कार्यक्रम गुरप्रीत विक्की की अध्यक्षता में संतोखपुरा में आयोजित किया गया, जिसमें सुशील शर्मा एवं हनी कंबोज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंडल नंबर-4 का कार्यक्रम आशीष सहगल की अध्यक्षता में माता चिंतपूर्णी जी मंदिर में आयोजित हुआ, जिसमें कृष्ण देव भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मंडल नंबर-5 का कार्यक्रम चंदन रखेजा की अध्यक्षता में रामा मंडी में आयोजित किया गया, जिसमें अमरजीत सिंह गोल्डी एवं गोल्डी भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंडल नंबर-6 का कार्यक्रम संदीप कुमार की अध्यक्षता में चौगिट्टी गुरुद्वारा साहिब में आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया एवं शाम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मंडल नंबर-7 का कार्यक्रम प्रदीप कपानिया की अध्यक्षता में गुरुद्वारा गुरु रविदास महाराज जी, सोढल रोड में आयोजित किया गया, जिसमें पुनीत शुक्ला एवं अश्वनी भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंडल नंबर-8 का कार्यक्रम क्षितिज ढल की अध्यक्षता में गुरुद्वारा रविदास महाराज जी, गोपाल नगर में आयोजित हुआ, जिसमें सुभाष सूद एवं दविंदर कालिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बस्ती गुजा मंडल का कार्यक्रम ऋषि बहल की अध्यक्षता में बाबा बालक नाथ मंदिर, दिलबाग नगर में आयोजित किया गया, जिसमें रमन पब्बी एवं हिमांशु शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बस्ती दानिशमंदा मंडल का कार्यक्रम मनीष बल की अध्यक्षता में श्री गुरु रविदास भवन में आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की एवं कुणाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

घास मंडी मंडल का कार्यक्रम अजय ठाकुर की अध्यक्षता में सतगुरु रविदास मंदिर, काला सिंघियां रोड में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व सांसद सुशील रिंकू एवं बृजेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मॉडल हाउस मंडल का कार्यक्रम सोनू चौहान की अध्यक्षता में प्रभु श्री राम मंदिर, बस्ती शेख में संपन्न हुआ, जिसमें रमेश शर्मा एवं योगेश मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बस्ती पीर दाद मंडल का कार्यक्रम प्रदीप खुल्लर की अध्यक्षता में सतगुरु रविदास मंदिर, शास्त्री नगर में आयोजित किया गया, जिसमें मनजीत सिंह टीटू एवं डिंपी लुबाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

भार्गो नगर मंडल का कार्यक्रम गोल्डी भगत की अध्यक्षता में सतगुरु कबीर महाराज जी मंदिर में आयोजित किया गया, जिसमें पार्षद चरणजीत कौर संधा एवं दर्शन लाल भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सभी कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरु परंपरा को नमन करते हुए समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

व्यास पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी के बस्ती दानिशमंदा मंडल प्रधान मनीष बल की अध्यक्षता मे श्री गुरु रविदास मंदिर चुंगी नंबर-9 मे जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की जी,भाजपा नेता राजन अंगुराल जी,मंदिर कमेटी चेयरमैन तरसेम थापा जी,प्रधान तरसेम लाल जी,विजय कुमार जी जनरल सैक्ट्री,पार्षद पति विजय बाबा जी,दलेर सिंह चठा जी,शिव शर्मा जी,गरीश सभरवाल जी,अजय भगत जी,सौरव पलटा जी समेत भाजपा वर्करों ने देश समाज की तरक्की की अरदास कर हर व्यक्ति के जीवन से अंधकार समाप्त करने के लिए दीप जलाकर भगवान के चरणों में अरदास की।

2:

आज बस्ती गुज़ाँ मंडल सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में ऋषि बहल की अध्यक्षता में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में दीपमाला की गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ज़िला अध्यक्ष श्री रमन पब्बी जी विशेष रूप से उपस्थित हुए इस अवसर पर ज़िला ऑफिस इंचार्ज योगेश मल्होत्रा, अशोक चड्ढा, आदित्य शर्मा, अजय वर्मा, सुशांत कोहली, मनोज वढ़ेरा, रमेश महाजन, राजीव वर्मा, एडवोकेट वसु छिब्बर ,एडवोकेट रवि विनायक बाबा जयरथ आदि मौजूद रहे।

3:

बस्ती पीरदाद मंडल के अध्यक्ष प्रदीप खुल्लर की अध्यक्षता में गुरु रविदास मंदिर न्यू शास्त्री नगर में दीपमाला की गई।

मंडल अध्यक्ष प्रदीप खुल्लर पार्षद मंजीत सिंह टीटू भाजपा नेता अमित संधा मंदिर के महामत्री राम लाल विंकल भगत सुरजीत सिंह भुल्लर सुनील चोपड़ा दीपक सिंह राठौर गुरप्रीत सिंह हरप्रीत पाल सिंह नरेश कुमार गुरदेव सिंह कमलजीत सिंह के इलावा अन्य हाजिर थे।

4:

व्यास पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी के बस्ती घा मंडी मंडल प्रधान अजय ठाकुर की अध्यक्षता मे श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा कोट सदीक में दीपमाला की गई । जिसमें सीनियर नेता श्री सुशील रिंकू , जालंधर भाजपा प्रवक्ता कुमार बृजेश, काउंसलर रानी भगत ,मंदिर प्रधान तिलक राज, अजय बबल , दर्शन लाल भगत , प्रमोद कश्यप, अशोक भगत , दिनेश भगत, सतपाल ,मलकीत सिंह, सुभाष भगत, अशोक कुमार ,अभी, इंद्रजीत कलेर ,अमरजीत,उमेश,विनोद कुमार ,दीपक पंडित, राजू, जय किशोर,राजा राम हरबंस लाल,गौरव बल, महेंद्र पाल,

समेत भाजपा वर्करों ने देश समाज ओर पंजाब की तरक्की की अरदास की।

 

 

About The Author

You may have missed