August 22, 2026

नाबालिग की खौफनाक करतूत : आई फोन के लिए कर दी दोस्त की हत्या

शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका

पटियाला : राजपुरा इलाके में एक नाबालिग दोस्त ने आई फोन के लिए अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। हत्या के बाद इसे एक हादसा दिखाने के लिए मृतक के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। इन दोनों दोस्तों ने एक दिन पहले अपना जन्मदिन मनाया था।
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब ट्रैक पर लावारिस मिले शव की कई दिन बाद बीती एक अप्रैल को पहचान हुई । रेलवे स्टेशन एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की उम्र 16 साल से भी काम है जिस वजह से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। आरोपित ने एक अन्य बच्चे की मदद से शव को उठाने के बाद रेलवे ट्रैक पर फेंका था जिसे आरोपित ने धमकी देकर चुप करवा दिया था।
यह था पूरा मामला
घटना के अनुसार बीती 25 मार्च की रात को राजपुरा पुलिस को रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना मिली थी। शरीर दो हिस्सों में था और छाती पर भी चोटें थीं। कई दिनों तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।
30 मार्च को अलीपुर अराई निवासी हरजिंदर सिंह नामक व्यक्ति अपने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने आया था। जिन्होंने बताया कि उनका बेटा नवजोत सिंह उम्र करीब 17 वर्ष बीती 24 मार्च को दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए घर से गया था तथा अगले दिन 25 मार्च को वह अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार जाने की बात कहकर चला गया था। कुछ समय बाद उसने मुझे फोन करके वापस आने को कहा , लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। जांच में पता चला कि मृतक के नाबालिग दोस्त ने ही उसका आईफोन चुराने के इरादे से उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था।
घटना के बाद चोरी का आईफोन बरामद
आरोपित 16 साल का है और नशे का आदी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रमुख ने बताया कि नवजोत सिंह की छाती में तेजधार हथियार से वार कर हत्या की गई और फिर उसके शव को रेलवे लाइन पर रख दिया गया। पास से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से शव दो टुकड़ों में कट गया। नवजोत का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

About The Author

You may have missed