सुरक्षा के बीच जोधपुर सेंट्रल जेल से भेजा अस्पताल, इलाज जारी
जोधपुर : जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर करने के करीब नौ घंटे बाद आसाराम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मंगलवार रात करीब 11 बजे उनकी स्थिति गंभीर हो गई, जिसके बाद पुलिस सुरक्षा में उन्हें जोधपुर के आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी तबीयत अचानक क्यों खराब हुई। अस्पताल में भर्ती होने का एक कारण उनके पैर में बंधा हुआ प्लास्टर भी हो सकता है, जो सरेंडर के समय देखा गया था।
हाई कोर्ट में आज जमानत याचिका पर सुनवाई
आसाराम की जमानत अवधि बढ़ाने को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट में आज दोपहर लंच के बाद सुनवाई होगी। उनके वकील ने मेडिकल रिपोर्ट को अदालत में प्रस्तुत किया है, जिसके आधार पर गुजरात हाई कोर्ट ने पहले ही तीन महीने की जमानत दी थी। चूंकि आसाराम अलग-अलग मामलों में दो राज्यों में दोषी हैं, उन्हें दोनों राज्यों की अदालतों से जमानत की आवश्यकता है। अगर जमानत मंजूर हो जाती है, तो वे जेल से बाहर रहकर अपना इलाज करवा सकेंगे। यदि जमानत खारिज होती है, तो उन्हें जेल में ही रहना होगा और इसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकते हैं।
आसाराम ने दिया मौलिक अधिकारों का हवाला
आसाराम ने जमानत याचिका में अपने मौलिक अधिकारों का हवाला दिया और कहा कि उनकी उम्र 86 साल है और इस उम्र में कोई भी गंभीर सर्जरी सहन करना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 21 का जिक्र करते हुए तर्क दिया कि दोषियों के भी अधिकार होते हैं और यदि किसी को इलाज की जरूरत है, तो यह उसका अधिकार है।
गंभीर बीमारी से जूझ रहे आसाराम
जोधपुर एम्स की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक आसाराम को कोरोनरी आर्टरी डिजीज जैसी गंभीर बीमारी है और वे हाई रिस्क श्रेणी में आते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें विशेष नर्सिंग देखभाल, लगातार निगरानी और डॉक्टरों की काउंसलिंग की आवश्यकता है। आसाराम के वकील का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में यह साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और इलाज के लिए उनकी जमानत दी जानी चाहिए।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे