कर्मचारियों ने इन मांगों को लेकर की हड़ताल
पंजाब डेस्क: आज के दिन बसों का सफर करने वाले यात्रियों को मुश्किल हो सकती है। बता दें कि, राज्य में आज पनबस, पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की बसों का संचालन नहीं होगा। सभी कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बसों का चक्का जाम करेंगे। उनकी प्रमुख मांग अस्थाई कर्मचारियों को स्थायी करना है। यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक पूरे पंजाब में सरकारी बसों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया जाएगा।
पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारी लंबे समय से अपनी नौकरी को स्थायी करने और वेतन में वृद्धि की मांग कर रहे हैं। पंजाब रोडवेज ठेका कर्मचारी यूनियन के नेताओं का कहना है कि न तो उनकी नौकरी को स्थायी किया जा रहा है और न ही वेतन में कोई वृद्धि की जा रही है। इस स्थिति से नाराज होकर, कर्मचारियों ने यह निर्णय लिया है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे तीन दिनों तक बसों का संचालन पूरी तरह से बंद कर देंगे।
क्या हैं मुलाजिमों की मुख्य मांगें
शमशेर सिंह ने कहा कि उनकी अभी भी यही मांग है कि कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए, ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाए। इसके अलावा अन्य मांगें भी हैं जिन पर सरकार कोई विचार नहीं कर रही है। हर बार आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन सुनवाई नहीं होती। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे विभाग के कुछ अधिकारी सरकार को गुमराह कर रहे हैं। इस कारण मुलाजिमों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वीरवार को दो घंटे बस सेवा बंद रहेगी और 7, 8 व 9 अप्रैल को पूरे पंजाब की 2500 बसों का तीन दिन तक चक्का जाम होगा। इसके साथ साथ मंत्री की कोठी के आगे धरना दिया जाएगा।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप