2500 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त
नई दिल्ली : भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत ढ्ढहृस् तरकश ने पश्चिमी हिंद महासागर में एक ऑपरेशन अभियान के तहत 2500 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए हैं। यह ऑपरेशन समुद्री अपराधों को रोकने और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पश्चिमी हिंद महासागर में ढ्ढहृस् तरकश की तैनाती
दरअसल, ढ्ढहृस् तरकश जनवरी 2025 से पश्चिमी हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात है। यह जहाज बहरीन स्थित संयुक्त समुद्री बल (ष्टरूस्न) के तहत संचालित कंबाइंड टास्क फोर्स (ष्टञ्जस्न) 150 का हिस्सा है और ‘एंटैक टाइगर’ नामक बहुराष्ट्रीय संयुक्त अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
कैसे पकड़ी गई तस्करी?
31 मार्च 2025 को गश्त के दौरान, भारतीय नौसेना के पी-13 टोही विमान से संदिग्ध जहाजों की गतिविधियों की सूचना मिली। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ जहाज मादक पदार्थों की तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त थे। इस सूचना के आधार पर, ढ्ढहृस् तरकश ने तुरंत अपने मार्ग में बदलाव किया और संदिग्ध जहाजों को पकडऩे के लिए आगे बढ़ा। इस दौरान, जहाज ने अपने हेलीकॉप्टर को भी तैनात किया, जिससे अन्य संदिग्ध जहाजों पर भी नजर रखी जा सके।
2500 किलोग्राम मादक पदार्थों की जब्ती
आई.एन.एस. तरकश के विशेष बोर्डिंग दल और मरीन कमांडो ने एक संदिग्ध धाऊ (छोटा जहाज) पर चढक़र तलाशी ली। इस दौरान, जहाज के विभिन्न हिस्सों में छिपाए गए सील पैकेट मिले, जिनमें कुल 2500 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ शामिल थे। जब्त किए गए मादक पदार्थों में 2386 किलोग्राम हैशिश एवं 121 किलोग्राम हेरोइन शामिल थी। ढ्ढहृस् तरकश ने संदिग्ध जहाज को अपने नियंत्रण में ले लिया और चालक दल से उनकी कार्यप्रणाली और अन्य संभावित तस्करी के मामलों की गहन पूछताछ की।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे