राष्ट्रीय : पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया है। कोर्ट ने 2016 में हुई 25,753 शिक्षकों और गैर-शिक्षकों की नियुक्तियों को रद्द करने के आदेश को बरकरार रखा। शीर्ष अदालत ने माना कि भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बडय़िां हुई हैं और इसमें सुधार की कोई संभावना नहीं है। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने की। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार को तीन महीने के भीतर नई भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
क्या है पूरा मामला?
2016 में पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षकों की भर्ती के लिए स्टेट लेवल सेलेक्शन टेस्ट (स्रुस्ञ्ज) आयोजित किया था। इसमें 24,640 रिक्त पदों के लिए 23 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
बाद में इस भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोप लगे। आरोपों के मुताबिक, नौकरी दिलाने के लिए 5 से 15 लाख रुपए तक की रिश्वत ली गई। कोलकाता हाईकोर्ट को इस घोटाले से जुड़ी कई शिकायतें मिलीं, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।
सीबीआई और ईडी की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
इस घोटाले की जांच में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई ) और ईडी ने पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, उनकी करीबी मॉडल अर्पिता मुखर्जी, और स्कूल सर्विस कमीशन (स्स्ष्ट) के कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया।
मॉडल अर्पिता मुखर्जी के घर से भारी मात्रा में कैश और ज्वैलरी बरामद
22 जुलाई 2022 को श्वष्ठ ने पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों पर छापा मारा।
अर्पिता के फ्लैट से 21 करोड़ रुपए नकद, 60 लाख रुपए की विदेशी करेंसी, और 20 मोबाइल फोन बरामद हुए।
24 जुलाई को श्वष्ठ ने पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया।
बाद में 27.9 करोड़ रुपए नकद, 4.31 करोड़ रुपए के सोने और हीरे के गहने भी मिले।
सीबीआई चार्जशीट और गिरफ्तारी
30 सितंबर 2024 को सीबीआई ने इस मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की, जिसमें पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और 16 अन्य लोगों के नाम शामिल थे। पार्थ चटर्जी 23 जुलाई 2022 से जेल में हैं और उनकी जमानत याचिकाएं बार-बार खारिज हो चुकी है। इसके अलावा, टीएमसी विधायक और स्टेट प्राइमरी एजुकेशन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य को 11 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए 4 अप्रैल की तारीख तय की है। वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार को अब तीन महीने में नई भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस घोटाले से पश्चिम बंगाल की राजनीति और शिक्षा व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
*नरेंद्र मोदी का नारी वंदन बिल पर देश भाजपा नेताओ ने अशोक सरीन हिक्की के निवास पर सुना* *भाजपा एन.डी.ए मोदी ने महिलाओं को अधिकार देने का पर्यास किया पर कांग्रस,आप,अकाली दल ने रोकने का प्रयास किया-अशोक सरीन हिक्की*
एलपीजी शॉर्टेज का खेल: देखिए कैसे सरेआम सिलेंडर में पानी भर रहा डिलीवरी वेंडर!