पंजाब : कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने आज विधानसभा हलका भोआ में 54 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पार्क के निर्माण कार्य की शुरूआत की तथा 2.15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पठानकोट-माधोपुर सडक़ का नींव पत्थर रखा।
उल्लेखनीय है कि कटारूचक के सच्चे प्रयासों से सरना के लोगों को एक सुंदर पार्क मिलेगा तथा खानपुर के निवासियों सहित दर्जनों अन्य गांवों के निवासियों को लगभग 10 वर्षों के बाद नई सडक़ का तोहफा मिलेगा। सरना में लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पार्क में 6 फुट चौड़ा वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम तथा योगा के लिए जगह के अलावा डिजिटल गेट, म्यूजिक सिस्टम तथा सुंदर पौधे लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पठानकोट में पुस्तकालयों के अलावा 6 स्टेडियम बनाए जाएंगे, जिससे खेल तथा शैक्षणिक दोनों पहलुओं का ध्यान रखा जाएगा।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप