बस में सवार थे 30 बच्चे, चक्का खुल जाने के कारण हुआ हादसा
पंजाब : फिरोजपुर के कच्चा जीरा रोड स्थित गुरु रामदास पब्लिक स्कूल रामपुरा की स्कूल वैन शनिवार सुबह एक नाले में पलट गई। वैन का चालक विभिन्न गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। वैन में लगभग 30 बच्चे सवार थे। सभी बच्चों को हल्की चोट लगी है।
चालक जग्गा सिंह ने बताया कि उसकी वैन में 30 बच्चे सवार थे। सुबह 7:00 बजे वह विभिन्न गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। जैसे ही नाले के पुल के ऊपर पहुंचा तो वैन का चक्का खुल गया और वैन सीधा पुल से नाले में जाकर गिरी। बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बच्चों को हल्की चोट लगी है। चालक ने कहा कि वह वैन को बहुत धीरे-धीरे चल रहा था इसलिए काफी बचाव हुआ है।
वहीं हादसे पर सीएम मान ने शोक जताया है। सीएम ने कहा-फिरोजपुर में सेम नाले में बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार मिला। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। राहत कार्यों की मैं पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। परमात्मा से सभी की कुशलता और सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप