August 22, 2026

चोरों ने बिजली की दुकान को बनाया निशाना

शटर उखाड़ गल्ले से उड़ाई हजारों की नकदी

जालंधर, (राजविन्द्र) : जालंधर के फगवाड़ा गेट में स्थित एक जिलकी दुकान कमल इलैक्र्टकल को निशाना बनाते हुए कार में सुबह करीब साढे पांच बजे आए चोरों ने दूकान का शटर उखाड़ कर कैश काउंटर से 25 से 30 ह•ााार रुपए चोरी कर लिया। सारी घटना सी.सी.टी.वी में कैद हो गयी। जानकारी देते हुए दूकान का मालिक कमल बस्ती निवासी सैंट्रल टाऊन ने बताया कि उन्हें किसी जानकार का फोन आया कि उनकी दूकान का शटर उखड़ा हुआ है जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दूकान का शटर उखड़ा है और दूकान के कैश काउंटर से करीब 25 से 30 हकाार रुपए चोरी हो गये हैं। उन्होंने बताया कि जब दूकान के सी.,सी.टी.वी चैक किये तो उसमें देखा गया कि करीब 5 बजकर 40 मिनट पर एक कार में सवार करीब तीन सवार लोग आए जिन्होंने अपने मुंह पर कपड़े बांधे थे । उन्होंने दूकान का शटर तोड़ अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। सूचना मिलने पर फगवाड़ा गेट इलैक्र्टीकल डीलर एसोसीएशन के प्रधान अमित सहगल पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुबह होते ही चोरी की वारदात हुई जो कि बड़ा चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पिछले साल एक कार सवार चोरों के ग्रुप ने फगवाड़ा गेट में कई दूकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदातें की। उन्होंने पुलिस प्रशआसन से अपील की है कि फगवाड़ा गेट मार्कीट में रात दो से सूबह आट बजे तक पुलिस की गश्त बढञाई जाए क्योंकि इसी समय के बीचस चोरी की वारदातें होती है। इस सबंधी सूचना मिलते ही थाना तीन की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
छाया हैप्पी (8) सी.सी.टी.वी में कैद घटना।
छआया हैप्पी (9) मामले की जांच करते हुए थाना तीन की पुलिस जानकारी देते हुए दुकान के मालिक साथ हैं अमित सहगल।
छाया हैप्पी

About The Author

You may have missed