August 22, 2026

भीषण सडक़ हादसे में तीन दोस्तों की मौत

* फुटपाथ से टकराकर खेतों में गिरी कार * एक युवक की 13 अप्रैल को होनी थी शादी

पंजाब : मोगा बरनाला नेशनल हाइवे पर गांव बोडो में एक सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 2 बजे हुई है। स्विफ्ट कार फुटपाथ से टकराकर खेतों में जा गिरी।
सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे लोगों ने बंधनीकलां थाने में सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और मोगा समाजसेवा सोसाइटी की मदद से कार से तीनों शवों को बाहर निकाल कर मोगा सिविल अस्पताल पहुंचाया। तीनों मृतक में से दो की पहचान परमिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह गांव रनिया का रहने वाला है। एक की पहचान अभी तक नहीं हो पाया।
समाज सेवा सोसाइटी में सदस्य गुरसेवक सिंह संन्यासी ने बताया कि सुबह एक थाना बंधनीकलां से एक सूचना मिली थी कि मोगा बरनाला नेशनल हाईवे पर गांव बोडो में एक स्विफ्ट कार की एक्सीडेंट हुई है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। कार की हालत देख कर पता लगा कि कार सडक़ के डिवाइडर से टकरा कर खेत में जाकर गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट देर रात को हुआ। मौके से तीनों डेड बॉडी को मोगा सिविल अस्पताल में मोर्चरी में रख दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, हरप्रीत सिंह की 13 अप्रैल को शादी होनी थी।

About The Author

You may have missed