May 7, 2026

एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए बढ़ी, लेकिन आम आदमी को राहत

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं होगा बदलाव

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पिछले चार सालों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। हालांकि, सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि आम जनता को इस बढ़ोतरी का असर कीमतों में नहीं भुगतना पड़ेगा।
ग्राहकों को नहीं लगेगा झटका
पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से साफ किया गया है कि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ह्ररूष्टह्य) को पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं करने का निर्देश दिया गया है। इसका मतलब है कि, उत्पाद शुल्क बढऩे के बावजूद पंप पर पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस रहेंगे।
अभी कितनी है एक्साइज ड्यूटी?
पहले :-
पेट्रोल पर : 19.90 प्रति लीटर
डीजल पर : 15.80 प्रति लीटर
अब (बढ़ोतरी के बाद)
पेट्रोल पर : 21.90 प्रति लीटर
डीजल पर :17.80 प्रति लीटर
क्यों नहीं बढ़ेंगे दाम?
पेट्रोलियम मार्केट विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा के अनुसार, यह एक्साइज ड्यूटी तेल कंपनियों को अपनी कमाई में से चुकानी होगी, यानी कंपनियां यह बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डालेंगी। इसके अलावा पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, यह अतिरिक्त शुल्क कच्चे तेल की घटी कीमतों से एडजस्ट किया जाएगा।

About The Author

You may have missed