रविवार को बिगड़ी थी तबियत, पलट सकता है पूरा केस!
राष्ट्रीय : मेरठ में सौरभ हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल करीब 18 दिनों से जेल में बंद है। 5 अप्रैल को अचानक मुस्कान की तबीयत बिग? गई थी, जिसके बाद उसका मेडिकल टेस्ट करवाया गया। जब महिला डॉक्टर ने उसका चेकअप किया तो उसकी प्रेगनेंसी की पुष्टि हुई। दरअसल, मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बता दे कि गिरफ्तारी के बाद भी दोनों का प्राइमरी टेस्ट किया गया था, जिसमें दोनों पूरी तरह स्वस्थ थे। इसके साथ सोमवार को साहिल की नानी भी उससे मिलने जेल में पहुंची थी।
मुस्कान को थी जी मिचलाने और उल्टी की शिकायत
महिला जिला अस्पताल की एक लेडी डॉक्टर हर महीने की 15 तारीख को जेल में रूटीन चेकअप के लिए जाती हैं। अगर कोई विशेष या इमरजेंसी स्थिति होती है, तभी उन्हें बीच में बुलाया जाता है। हाल ही में जेल में बंद दो महिला कैदियों, संगीता और मुस्कान की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने महिला जिला अस्पताल को चि_ी भेजकर डॉक्टर को तुरंत भेजने की मांग की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुस्कान को लगातार जी मिचलाने और उल्टी की शिकायत हो रही थी। इसी को लेकर डॉक्टर को बुलाया गया।
वहीं, मेरठ की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता त्यागी का कहना है कि कई बार प्रेग्नेंसी की शुरुआत में या पहले महीने में उसका पता नहीं चलता। आमतौर पर दूसरे या तीसरे महीने में जाकर यह कंफर्म होता है। यह किसी भी महिला के साथ हो सकता है। मुस्कान कितने महीने की प्रेग्नेंट है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे