जालंधर : शहर के इंडस्ट्रियल हब फोकल प्वाइंट में अब नगर निगम का स्टाफ भी बैठा करेगा। इसके लिए नए कार्यालय का उद्घाटन आज मेयर वनीत धीर द्वारा किया गया। इस दौरान उनके साथ आप नेता दिनेश ढल्ल भी मौजूद रहे। इस नए कार्यालय के खुलने से इस क्षेत्र के उद्योगपतियों और नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
मेयर वनीत धीर ने बताया कि आने वाले दिनों में उद्योगपतियों को नगर निगम मुख्यालय तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब विभिन्न प्रकार के टैक्स इसी कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। इसके साथ ही, मेयर ने एमबीडी की ओर जाती सडक़ पर सीवर लाइन डालने के कार्य का भी उद्घाटन किया जिससे इस क्षेत्र की सीवर संबंधी समस्या दूर होगी । इस दौरान कारोबारी नेता नरेंद्र सिंह सग्गू ने मेयर को क्षेत्र की अन्य समस्याओं बारे भी जानकारी दी।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
*नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के सम्मान में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आयोजित* *जालंधर की चारों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे अशोक सरीन हिक्की : सुशील शर्मा* *25 जुलाई शाम 5 बजे को जिला अध्यक्ष पद ग्रहण कर संभालेंगे कार्यभार, संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने पर हुआ मंथन* *कालिया,राठौड़, भंडारी, मक्कड़, शीतल रहे मौजूद
पंजाब में अवैध प्रवासियों का मुद्दा:,“अवैध प्रवासियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई हो”— “पंजाब की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़ा है यह मुद्दा”— सिंह माहल का बड़ा बयान, जिम्मेदारी कौन लेगा