October 9, 2026

अमृतसर में हाल ही में हुई गिरफ्तारी से पंजाब में ड्रग व्यापार में अन्य रा’यों के ईओ की संलिप्तता की चिंता बढ़ी : चीमा

पंजाब : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुरुवार को कहा कि हरियाणा के रोहतक से संबंधित प्रवर्तन एजेंसी के एक अधिकारी सहित आठ प्रमुख गुर्गों की गिरफ्तारी और अमृतसर पुलिस द्वारा उनके कब्जे से 4 किलो हेरोइन बरामद करना पंजाब के भीतर नशीली दवाओं के व्यापार में अन्य रा’यों के प्रवर्तन अधिकारियों की संलिप्तता के बारे में गंभीर चिंता पैदा करता है।
पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चीमा ने आश्वासन दिया कि इस गिरोह के मुखिया की पहचान करने के लिए गहन जांच की जाएगी और उनकी स्थिति की परवाह किए बिना सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार सीमा पर नशा तस्करी को रोकने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभा रही है, लेकिन केंद्र सरकार अपने कर्तव्यों में विफल होती दिख रही है।
वित्त मंत्री ने खुलासा किया कि व्यापक अभियान के परिणामस्वरूप पिछले 41 दिनों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत &,279 मामले दर्ज किए गए और 5,5&7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत महत्वपूर्ण जब्तियों में 212 किलोग्राम हेरोइन, 6,945 किलोग्राम चूरापोस्त, 105 किलोग्राम अफीम, 50 किलोग्राम गांजा, 6 किलोग्राम चरस और लगभग 9 लाख प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल शामिल हैं।

About The Author

You may have missed

कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की  शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया  जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू  रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़  विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी  जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल  निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा  सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी