May 7, 2026

पंजाब में सब इंस्पेक्टर की हत्या

सरपंच समेत 70 लोगों के खिलाफ केस, 18 गिरफ्तार, 2 करोड़ मुआवजे का एलान

ुपंजाब : पंजाब के खडूर साहिब के गांव कोट मोहम्मद खां में दो गुटों के आपसी विवाद के दौरान गोली मारकर सब-इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह की हत्या करने के मामले में थाना गोइंदवाल साहिब में कुल 70 आरोपियों को नामजद किया गया है। इनमें आप के सरपंच कुलदीप सिंह के अलावा उसके दो भाई राजदीप सिंह, अमनदीप सिंह व दूसरे गुट के अर्शप्रीत सिंह कालू शामिल हैं। पुलिस ने दबिश देकर 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन हथियार बरामद किए गए हैं।
सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी ने आरोपियों पर हत्या, हत्या का प्रयास, पुलिस की ड्यूटी में रुकावट डालने व आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। एफआईआर में 50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि सरपंच व दूसरे गुट के 20 लोगों के नाम लिखे गए हैं।
सब-इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। उनके विदेश में रहने वाले बेटे के शुक्रवार तक स्वदेश लौटने की उम्मीद है। प्रथम जांच में सामने आया कि आप के सरपंच कुलदीप सिंह के कहने पर आरोपी गुरसेवक सिंह व पलविंदर सिंह ने पंजाब पुलिस के सिपाही मंदीप सिंह का लाइसेंसी रिवॉल्वर छीना। राजनदीप सिंह बिल्लू ने सब इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह पर गोलियां चलाईं। पेट में गोली लगने से उनकी मौत हो गई।
एक्सग्रेशिया ग्रांट के तौर पर 2 करोड़ की राशि की घोषणा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सब इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह के परिवार को एक्सग्रेशिया ग्रांट के तौर पर दो करोड़ की राशि देने की घोषणा की है। डीजीपी गौरव यादव ने सब इंस्पेक्टर के परिवार के साथ शोक व्यक्त किया है। हलका खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने गांव कोट मोहम्मद खां में हुए घटनाक्रम पर चिंता जाहिर करते पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है।

About The Author

You may have missed